डॉ. दीपक कुमार जायसवाल को LNCT विश्वविद्यालय ने मानद पीएच.डी. से सम्मानित किया

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। श्रम-कल्याण और सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (NFITU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार जायसवाल को एलएनसीटी विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट (Honorary PhD) उपाधि से सम्मानित किया।

यह उपाधि उन्हें “श्रममेव जयते” की विचारधारा को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने तथा श्रमिकों के हितों, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा हेतु निरंतर कार्य के लिए प्रदान की गई।

सम्मान समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

डॉ. जायसवाल ने ILC जिनेवा सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और वर्तमान में EPFO, ESIC एवं श्रम कल्याण मंडल से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।

NFITU की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सोनी ने यह जानकारी दी।