तिनका सामाजिक संस्था के आठ प्रशिक्षक बने राष्ट्रीय निर्णायक

भोपाल हेडलाइंस, हरदा ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर

 

टिमरनी (हरदा) दिनांक 26 से 28 सितम्बर 2025 तक इंदौर पब्लिक स्कूल में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय रेफरी-जज परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर एवं सचिव सचिन महेश कुशवाहा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

 

इस परीक्षा में तिनका सामाजिक संस्था के आठ प्रशिक्षकों ने सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक बनने का गौरव हासिल किया। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रशिक्षक हैं – कुलदीप ढ़ोके, मोना खरे, विकास वर्मा, शालिनी चौहान, कारण रामटेक, अनीश कहार, महिमा मरकाम और नीलम रॉय।

 

संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने सभी सफल निर्णायकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्था के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में यह कराटे खेल को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।