राज्य कर्मचारी संघ के भितरवार व चींनौर तहसील के निर्वाचन संपन्

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भितरवार/मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तहसील भितरवार, चींनौर एवं विकासखंड भितरवार के निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया शिववीर सिंह भदौरिया, संभाग प्रभारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार संपन्न कराई गई।

स्थानीय निर्वाचन अधिकारी राजपाल परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील भितरवार में सर्वसम्मति से वीरेंद्र स्वामी को अध्यक्ष, अनिल मोदी को सचिव तथा वीर सिंह रावत को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

वहीं तहसील चींनौर में परमाल सिंह सोलंकी अध्यक्ष, अरविन्द चौधरी सचिव एवं अशोक कुशवाह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी प्रकार विकासखंड भितरवार में कृष्णपाल सिंह परमार को अध्यक्ष, श्रीमती गिरजा रावत को सचिव तथा राजेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन संपन्न होने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का संघ के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।