मुख्यमंत्री को कर्मचारी मंच ने ज्ञापन सोपा

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने आज मंत्रालय प्रांगण में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपते समय अशोक पांडे हरि सिंह गुर्जर लव प्रकाश पाराशर सत्येंद्र पांडे दीपक गुर्जर आदि उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि उच्च न्यायालय जबलपुर के स्पष्ट आदेश जारी करने के बाद भी सरकार ने अभी तक दैनिक वेतन भोगी से नियमित हुए कर्मचारियों को पेंशन लाभ के लिए दैनिक वेतन भोगी सेवाकाल की वरिष्ठ का लाभ नियमित सेवा में जोड़ने के के आदेश अभी तक जारी नहीं करे है जिस कारण हजारों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित है कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर मांग करी है कि वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से वन रक्षक पद पर नियमित हुए वनरक्षको को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सेवा काल की वरिष्ठता की गणना नियमित सेवा की वरिष्ठता में करने एवं पुरानी पेंशन योजना ओ पी एस का लाभ देने एवं वरिष्ठ के अनुसार ग्रेजुएटी का लाभ देने के आदेश प्रसारित करने की मांग करी है मुख्यमंत्री ने सहानुभूतपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

                          भवदीय 

                       अशोक पांडे

                      प्रदेश अध्यक्छ