भोपाल में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य वाङ्मय साहित्य की स्थापना

 

भोपाल। हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

 

 

भोपाल/श्री साई आयुर्वेदिक अनुसंधान चिकित्सा संस्थान, भोपाल में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित वाङ्मय साहित्य की स्थापना की गई। यह स्थापना चेतना केंद्र, नेहरू नगर माता जी की जन्म जयंती के अवसर पर की गई। यह संस्थान में 15वीं वाङ्मय स्थापना है।

 

कार्यक्रम में संस्थान के डॉ. भरत चौड़ागरे, डॉ. सचिन, जिला समन्वयक श्री श्याम सुंदर शर्मा, श्री महावीर पाटीदार, श्री धनश्याम पाटीदार तथा नव चेतना केंद्र के सभी प्रज्ञा परिजन उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर नव चेतना केंद्र के परिजनों द्वारा 75 वाङ्मय पुस्तकें एवं बुक सेल्फ संस्थान को भेंट की गईं।