फुलडी में रोमांचक क्रिकेट फाइनल, अंकित इलेवन टिमरनी बनी विजेता

 

भोपाल हेडलाइंस राहुल पवार योगी की खबर 

 

फुलडी।

शिवशक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में ग्राम फुलडी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टिमरनी और फुलडी टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में अंकित इलेवन क्रिकेट क्लब टिमरनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवशक्ति क्रिकेट क्लब फुलडी को 33 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

फाइनल मैच में शिवशक्ति क्रिकेट क्लब फुलडी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकित इलेवन क्रिकेट क्लब टिमरनी ने निर्धारित ओवरों में 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवशक्ति क्रिकेट क्लब फुलडी की टीम 93 रन ही बना सकी और मुकाबला 33 रन से हार गई।

पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय पूर्व विधायक कुंवर संजय शाह जी द्वारा विजेता टीम अंकित इलेवन क्रिकेट क्लब टिमरनी को प्रथम पुरस्कार ₹21,000 प्रदान किया गया। वहीं माननीय सरपंच राजकुमार पटेल जी द्वारा उपविजेता शिवशक्ति क्रिकेट क्लब फुलडी को ₹11,000 का पुरस्कार दिया गया।

तृतीय पुरस्कार ₹5,100 शिवशक्ति क्रिकेट क्लब फुलडी की ओर से जिजगांव क्रिकेट क्लब को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल रहटगांव के पदाधिकारी रामकृष्ण सोलंकी, दिनेश चावड़ा, राहुल पवार योगी, धर्मेंद्र यादव, राजा राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

टूर्नामेंट का सफल आयोजन खेल भावना और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय प्रयास रहा।