फिल्म प्रोड्यूसर श्रीमती मंजू गौतम ने की शांति सरोवर हाई स्कूल की सराहना
फिल्म प्रोड्यूसर श्रीमती मंजू गौतम ने की शांति सरोवर हाई स्कूल की सराहना
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल शांति सरोवर हाई स्कूल, सतनामी नगर सोनागिरी में सत्र 2024-25 के प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान एवं सत्र 2025-26 के बोर्ड विद्यार्थियों की विदाई का समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय शांति देवी तिवारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ।
मुख्य अतिथि डायरेक्टर एवं अंतरराष्ट्रीय प्रोड्यूसर मंजू गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और संस्कारों की प्रशंसा की तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ज्ञानदेव मिश्र, आशीष तिवारी, सुदीप जैसवाल एवं महेंद्र मिश्र उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र त्रिपाठी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
संस्था संचालक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में शांति सरोवर हाई स्कूल की निरंतर प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का निर्माण करना है। संस्था अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिवारी ने बोर्ड परीक्षा के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों से परिश्रम और अनुशासन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
संस्था सचिव नेहा नितेश मिश्रा द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सत्र 2024-25 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व शिक्षकों का सम्मान किया गया। सुमित कुशवाहा व तरुण वर्मा को मिस्टर शांति सरोवर तथा सुधा साहू व रितु रत्नाकर को मिस शांति सरोवर का खिताब प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में राजेश्वरी त्रिपाठी, नितेश मिश्र, शुभम तिवारी, आर्यंस मिश्र, आर्या मिश्रा, अमित गौर, मनोज जरिया, सूरज चतुर्वेदी, शहनाज बानो, सुधा कपूर सहित शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंत में अतिथियों ने विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
