सिराली में ध्वजारोहण, रेंजर हेमंत शर्मा ने दी नगरवासियों को शुभकामनाएं

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर

 

सिराली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिराली में रेंजर हेमंत शर्मा ने ध्वजारोहण कर नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें सरकारी योजनाओं जैसे मिशन लाइफ (Mission LiFE) को जीवन में अपनाना चाहिए और विशेष रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को त्यागना चाहिए, ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके।

इस अवसर पर वनपाल,शेख ,वनरक्षक आनंद मालवीय, मयंक इब्ने राजेश देवड़ा और चंपालाल वावने सहित विभाग के स्थाई कर्मचारी मौजूद रहे।

झंडा वंदन कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के गीतों के साथ तिरंगे को सलामी दी।