पित्र मोक्ष अमावस्या पर श्री दादू महाराज संस्थान द्वारा अन्नदान
पित्र मोक्ष अमावस्या पर श्री दादू महाराज संस्थान द्वारा अन्नदान
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। मानव सेवा ही माधव सेवा की परंपरा को निभाते हुए श्री दादू महाराज संस्थान द्वारा माह फरवरी 2024 से प्रत्येक अमावस्या पर अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 सितम्बर 2025 को पित्र मोक्ष अमावस्या के अवसर पर एम्स साकेत नगर भोपाल में संस्थान की ओर से खीर, पूरी और सब्जी का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों लोगों ने अन्नदान का लाभ प्राप्त किया। आयोजन में श्री अनिरुद्ध खटावकर, श्रीमती अर्चना खटावकर, श्री अजय नेवालकर, श्रीमती श्रद्धा नेवालकर, श्रीमती वृशाली सावरीकर एवं आनंद सावरीकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. श्री दादू महाराज की प्रेरणा से यह सेवा निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों तक सहयोग पहुँचाना और लोककल्याण की भावना को मजबूत
करना है।
