बेस्ट शॉट्स इंडोर स्पोर्ट्स क्लब में फुटबॉल प्रीमियर लीग संपन्न
बेस्ट शॉट्स इंडोर स्पोर्ट्स क्लब में फुटबॉल प्रीमियर लीग संपन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल के कोह-ए-फिजा स्थित बेस्ट शॉट्स इंडोर स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित फुटबॉल प्रीमियर लीग (लीग कम नॉकआउट टूर्नामेंट) का आज भव्य एवं सफल समापन हो गया। 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक चले इस टूर्नामेंट में अंडर-8 से लेकर ओपन कैटेगरी तक के खिलाड़ियों ने 5 ए साइड + 3 सब्स्टीट्यूट के प्रारूप में रोमांचक मुकाबले खेले और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में अनुशासन, टीम भावना और उच्च स्तरीय खेल कौशल देखने को मिला।
यह संपूर्ण टूर्नामेंट बेस्ट शॉट्स इंडोर स्पोर्ट्स क्लब के संचालक शहबाज कौसर के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई।
ओपन कैटेगरी में रॉकेट टीम ने विजेता और स्काई स्पोर्ट्स ने उपविजेता का खिताब जीता। अंडर-16 वर्ग में आई.पी.सी. विजेता तथा बेस्ट शॉट्स उपविजेता रही। अंडर-14 वर्ग में आई.पी.सी. ने विजेता और लॉयल वेव्स ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 वर्ग में आई.पी.सी. विजेता और बेस्ट शॉट्स उपविजेता रहे, जबकि अंडर-8 वर्ग में मिनी जीनियस ने विजेता और आई.पी.सी. ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
टूर्नामेंट के दौरान बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंडर, टॉप स्कोरर, उभरता खिलाड़ी, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तथा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री रियाज़ इकबाल (आई.पी.एस.) रहे, जिन्होंने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को अपने कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन जिया हाउस, सिमरा एस्टेट्स, सफिया मस्जिद के पास, चिनार अपार्टमेंट के पीछे, कोह-ए-फिजा, भोपाल स्थित बेस्ट शॉट्स इंडोर स्पोर्ट्स क्लब में किया गया। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
