पूर्व अध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने ली बैठक।
पूर्व अध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने ली बैठक।
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली अचानक रात्रि 9 बजे सिराली पहुंचकर पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली,
मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया एस. आई .आर की समीक्षा की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने कहा कि 22 जनवरी तक नाम जुड़वाने एवम अपात्र के नाम कटवाने की अंतिम तिथि है,उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें एक पारदर्शी एवं स्वच्छ मतदाता सूची तैयार की जा रही है इसमें किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए और जिनके नाम छूटे है उनके नाम प्राथमिकता के तौर पर निर्धारित फार्म जमा कर जुड़वाने में अपना सक्रिय योगदान प्रदान करे। और अगर कोई गलत नाम जुड़े हैं तो उन्हें हटाने के लिए आपत्ति दर्ज करें। यह एक महत्वपूर्ण कार्य है जो आगामी चुनाव को प्रभावित करेंगे इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। उन्होंने प्रत्येक बूथ की अलग-अलग समीक्षा की। मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथवार जो उत्तरदायित्व दिया गया था उसे पूरी लगन मेहनत के साथ पूरा किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाधर पटेल ने एस.आई आर प्रक्रिया को एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर अमर सिंह मीणा अनिल राजपूत श्याम बूचा गंगाधर पटेल राम कृष्णा लखोरे सुनील गौर अरविंद पटेल पंकज गुप्ता नारायण बाके मुकेश पटवारे बबलू घावरी प्रेम नारायण कुशवाह सुरेश वर्मा ईश्वर मालवीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित
रहे
