खिरकियां में 26 मार्च को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

खिरकियां। हरदा जिले के खिरकिया नगर के शासकीय अस्पताल एवं पंचायत भवन मोरगढ़ी में 26 मार्च को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उन्हें ऑपरेशन हेतु शंकरा हॉस्पिटल, इंदौर भेजा जाएगा। ऑपरेशन के लिए मरीजों को दवाइयां, भोजन एवं आने-जाने की पूरी व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।