गजासीन शनि धाम आयोजन समिति ने जारी किया शुभकामना संदेश
गजासीन शनि धाम आयोजन समिति ने जारी किया शुभकामना संदेश
संतोष योगी की खबर 99932 68143
इंदौर। गजासीन शनि धाम आयोजन समिति, इंदौर द्वारा एक विशेष शुभकामना संदेश जारी किया गया, जिसमें अखिल भारतीय नाथ समाज के प्रयासों की सराहना की गई। समिति ने बताया कि शहर के श्री लेखराज योगी, श्री विजय नाथ राठौड़ एवं अन्य समर्पित पदाधिकारियों के सहयोग से एक महत्वपूर्ण धार्मिक पहल को साकार किया गया है।
संदेश में उल्लेख किया गया कि अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज की दो पुनीत मांगों को लेकर बाबा बालकनाथ जी के पश्चात राष्ट्रीय संत श्री दादू महाराज द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उज्जैन सिंहस्थ से पूर्व इन मांगों को पूर्ण करने की अपील की गई है।
समिति के अनुसार, जबलपुर से प्रकाशित लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग के संपादक श्री प्रहलाद अग्रवाल द्वारा नाथ संप्रदाय के आराध्य महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी का दिव्य चित्र 1 मई 2026 के विशेष अंक में प्रकाशित किया जा रहा है। इसे नाथ समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन समाज के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया है।
आयोजन समिति ने इस पहल को आध्यात्मिक चेतना के प्रसार और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही, अखिल भारतीय नाथ समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संदेश के अंत में महामंडलेश्वर डॉ. दादू महाराज ने सभी श्रद्धालुओं पर गुरु गोरखनाथ जी की कृपा बनाए रखने की कामना की।।

