मेघनाथ चौक पर गणेश उत्सव का भव्य आयोजन

 

भोपाल हेडलाइंस, सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

सिराली। नव दुर्गा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में मेघनाथ चौक पर इस वर्ष गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से किया जा रहा है।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगरवासियों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिदिन सुबह-शाम आरती एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम श्रद्धाभाव से संपन्न हो रहा है।

कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिनमें ललित नागरे, अनुराग माझी, आनंद सिलावट, बसंत कुशवाह, अरविंद राजगुरे, अजय मानकर, कृष्णा सिलावट एवं महेश साठे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गणेशोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है।