सिराली में गणेश विसर्जन शोभायात्रा का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग ओर अपने नम आंखों से भगवान को विदाई दी 

 

भोपाल हेडलाइंस संवाददाता संजय योगी की खबर

 

सिराली।

हरदा जिले की नगर परिषद सिराली में दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन शनिवार को विशाल गणेश विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर की गलियों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

 

गांधी चौक, पुराना स्टैंड, नया स्टैंड, मस्जिद के पास होते हुए शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...” के जयकारों के साथ भावुक होकर बप्पा को विदाई देते नज़र आए।

 

नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के सख़्त इंतज़ाम किए।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धा से सम्पन्न हुआ।

दस दिनों तक चले इस महोत्सव में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर भव्य झांकी निकली, जिसे देखने के लिए नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।

ग्रामवासियों ने गणेश विसर्जन को एक यादगार अवसर बताते हुए सामूहिक सहयोग और उत्साह की मिसाल पेश की।