गिरनार हिल्स कॉलोनी में हुआ गरबे का आयोजन।
गिरनार हिल्स कॉलोनी में हुआ गरबे का आयोजन।
संतोष योगी की खबर
99932 68143
अवधपुरी स्थित गिरनार हिल्स कॉलोनी में विराजित मां जगदंबे के भव्य पंडाल पर गिरनार हिल्स रामायण महिला मंडल के द्वारा भव्य गरबे की प्रस्तुति दी गई। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में गिरनार हिल्स के रहवासी परिवार एवं आसपास की कॉलोनी के रहवासी उपस्थित थे। कॉलोनी एवं समिति के अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा भोपाल के जिला मंत्री संतोष जाट जी ने बताया कि यह आयोजन का सातवां वर्ष है और प्रत्येक वर्ष सभी परिवार मिलकर भव्य नवरात्रि का पर्व मनाते हैं जिसमें सभी की सहभागिता रहती है। शनिवार को कॉलोनी में जागरण का आयोजन किया जाएगा । प्रत्येक दिन मां के पंडाल में नित्य नए आयोजन रहिवासी की ओर से किया जा रहे हैं
