बालिस्ता रावत ने गुरु गोरखनाथ प्रगटन दिवस पर पूजन कर उतारी आरति
बालिस्ता रावत ने गुरु गोरखनाथ प्रगटन दिवस पर पूजन कर उतारी आरती ।
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल हेडलाइन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत ने शिव नगर गोरक्ष नौ नाथ मंदिर में भगवान शिवजी के अवतार गुरु गोरखनाथ प्रगटन दिवस पर पूजन कर उतारी आरती ।
गुरु गोरक्ष नौ नाथ मंदिर के महंत एवं विश्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री 108 पप्पू नाथ के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु गोरखनाथ प्रगटन दिवस पर पूजन, महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया ।
नाथ संप्रदाय के महान संत बालक नाथ जी ने विधि विधान से पूजन, महाआरती तथा भंडारे का शुभारंभ कराया ।
महंत श्री 108 पप्पू नाथ ने बताया कि भगवान शिवजी के अवतार गुरु गोरखनाथ एक प्रमुख हिंदू संत और योगी थे, नाथ संप्रदाय की स्थापना की, गुरु गोरखनाथ की शिक्षाएं मुख्य रूप से योग, ध्यान, आत्म-ज्ञान, मोक्ष की प्राप्ति पर केंद्रित थीं, उन्होंने अपने अनुयायियों को आत्म-ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया ।
