गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई
*तथागत गौतम बुद्ध की 2587वी जयंती धूमधाम से मनाई गई*
*बुध्द ने शांति, समभाव, बंधुत्व ओर भाईचारे मार्ग दिया, जिसकीई विश्व को आवश्यकता है*
*विश्व को युद्ध की नही बुद्ध की आवश्यकता है -प्रो.डा बोधि*
*करुणा बुध्द विहार में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ परिक्षण का समापन*

संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल करुणा बुध्द विहार में आज महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध की 2587 वीं जयंति बड़े धूमधाम से
मनाई गई। प्रातः 10.00 बजे पंचशील धम्म ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात बुध्द वंदना परित्राण पाठ कर डॉ नीरज बोधि जी ने बुद्ध का उपदेश बताकर विपश्यना कराई गई।
मुख्य समारोह सायं 7.30 बजे करुणा बुध्द विहार के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे नागपूर के संत तुकडोजी महाराज विद्यापीठ के पाली प्राकृत विभाग के विभाग प्रमुख प्रो डॉ नीरज बोधि ने कहा कि आज की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बुद्ध के बतायें हुए शांति, सदभाव, बंधुत्व, करुणा के मार्ग पर चलना अत्यावश्यक है, तभी सम्पूर्ण विश्व में भाईचारे का माहौल तैयार होगा। आज विश्व में शांति का वातावरण स्थापति करने के लिए युद्ध नहीं बुध्द चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को हर इन्सान के प्रति इन्सानियत का व्यवहार करना चाहिए, कोई भी व्यक्ति बूरा नहीं होता, उसका आचरण अपने व्यवहार पर निर्भर करता है। कार्यक्रम को मान भगवानदास सबनानी स्थानीय विधायक, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इजि धम्मरतन सोमकुंवर, आरपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डॉ मोहनलाल पाटिल, राष्ट्रीय सचिव बी टी गजभिये, प्रदेश उपाध्यक्ष वामन जंजाले, प्रदेश महासचिव चिंतामन पगारे, यू. जी. चवरे, संरक्षक समता सैनिक दल, रामू गजभिये अध्यक्ष, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर संयुक्त जयंती समारोह समिति ने भी संबोधित करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के पूर्व महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर बुद्ध वंदना ली गई।
इस अवसर पर पंचशील म्यूजिकल ग्रुप व्दारा बुध्द पर आधारित सुमधुर गीतों ने समा बांधा। कार्यक्रम में संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गोकुल लोखंडे ओर भास्कर प्रधान को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
आज प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ (भोपाल) सेन्ट्रल ग्रुप आफ हास्पिटल के डॉ नितीन वर्मा के मार्गदर्शन में धम्मदीप शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में डॉ प्रणय कमलखरे, जनरल फीजीशियन, डॉ संदीप मीणा, जनरल फीजीशियन
डॉ जसबीर कौर, स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति मे निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिबिर लगाया गया, जिसमें सौ से अधिक व्यक्तियो का स्वास्थ परिक्षण किया गया और दवाईया भी वितरित की गई। यह निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिबिर रात्रि 9.00 बजे तक चलता रहा, इसका लोगों ने भरपुर लाभ उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज माणिक अध्यक्ष जिला शाखा भोपाल, आभार प्रदर्शन अंजलि अध्यक्ष प्रबुद्ध महिला मंडल एवं संचालन अशोक पाटिल, महासचिव जिला शाखा भोपाल व्दारा की गई।
