श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा, कालिया दहन और पर्यावरण संदेश
श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा, कालिया दहन और पर्यावरण संदेश
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। श्री लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अंतर्गत आज व्यास पीठ का पूजन न्यू मार्केट महिला मंडल के अध्यक्ष श्री श्याम अग्रवाल, श्रीमती इंदु अग्रवाल, श्रीमती पूनम झबर सहित सभी भक्तों द्वारा किया गया।
कथा व्यास आचार्य प्रदीप रथ ने नंदोत्सव, पूतना मोक्ष, उखल लीला, कालिया दहन, चीर हरण एवं गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
आचार्य जी ने कालिया प्रसंग के माध्यम से समाज को संदेश देते हुए कहा कि –
"समस्त मानव जाति को चाहिए कि नदियों को स्वच्छ रखें। हमें कालिया नाग की तरह जल को दूषित नहीं करना चाहिए। जल अमृत तत्व है, यदि यह दूषित होगा तो मानव जीवन पर बड़ा संकट आएगा।"
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी मानव जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जल और पर्यावरण की रक्षा ही जीव
न रक्षा है।
