संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जयंती महोत्सव का भव्य समापन

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल (बंगरसिया संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती महोत्सव का आयोजन अनामी राज सेवा समिति, बंगरसिया द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इसका भव्य समापन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। यह जानकारी समिति अध्यक्ष दिलीप दिवाकर (बंगरसिया) ने दी समापन अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा एवं समाज अध्यक्ष पूरन सतनामी ने बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही तेज सिंह पटेल (मंडल अध्यक्ष), हरि नारायण पटेल (सरपंच), राजू दिवाकर, यश पटेल, राजेश दिवाकर, वंटी उईके, सुरेश मीना (पूर्व सरपंच), किशन बंजारे (पूर्व अध्यक्ष), रतनसिंह पेरवाल (सरपंच, बंगरसिया), अमृत पाटले (वरिष्ठ समाजसेवी/प्रवक्ता, सतनामी समाज), प्रताप सिंह पाल (उप सरपंच), दिलीप दिवाकर (अध्यक्ष, बंगरसिया), पं. मंजेश जांगड़े, रोशन देशबंधु, मनीराम सोनी, गणेश राम दिवाकर, प्रदीप दिवाकर, पं. धर्मेंद्र टंडन सहित बड़ी संख्या में भक्तगण।

समापन के दिन पटवाड़े का समापन, पारंपरिक पंथी नृत्य तथा बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह पावन पर्व देशभर में तथा विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।