दुर्गेश विहार महिला उत्सव समिति का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल के दुर्गेश विहार में महिला उत्सव समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगारंग तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। साथ ही, उन्होंने आकर्षक भगवान की झांकियां प्रस्तुत कर समारोह को और भव्य बनाया।

कार्यक्रम की आयोजक रानी साहू ने बताया, "हमने इस होली मिलन को समाज में भाईचारे और आपसी मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया है। सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाया।"

इस अवसर पर संरक्षक एवं पार्षद जीत राजपूत ने कहा, "होली हमारा पारंपरिक त्योहार है और इसे मिलकर मनाना ही हमारी संस्कृति और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक है।"

समिति की ओर से महिलाओं ने मिलकर कार्यक्रम की सजावट, फूलों की होली और झांकियों की तैयारी में सक्रिय भागीदारी दिखाई। इस तरह यह आयोजन समाज में एकता और उमंग का संदेश देने वाला समारोह बन गया। इस अवसर पर गायत्री, टीना पीयूष भारद्वाज,प्रकाश मोटवानी,राजेश शर्मा आदि