भव्य उद्घाटन एवं खाटू श्याम भजन संध्या संपन्न

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 अखिल भारतीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संघ के हेड ऑफिस का उद्घाटन समाराेह, उमंग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, ऑरा मॉल के सामने, राजीव गांधी कॉलेज के पास, भोपाल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राहुल देशमुख ने निभाई एवं ऑल इंडिया डे एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन संगठन की कार्य प्रणाली पर चर्चा की ।डॉ राहुल देशमुख जो कि नशा मुक्त भारत अभियान का एक हिस्सा है, उनके द्वारा जानकारी दी गई की किस प्रकार ऑल इंडिया दी एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर संगठन नशा मुक्त भारत मिशन में अपनी भागीदारी नाभिएगी। दीपेंद्र सिंह मीना, बी एस परमेश एवं दीपक सिंह डायरेक्टर, ऑल इंडिया डी-एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर एसोसिएशन ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विष्णु राजोरिया जी अध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड , कैबिनेट मंत्री दर्जा व श्रीमती स्नेहलता भागवत रघुवंशी जी ( पार्षद वार्ड न 51, भोपाल ) उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया । 

दीपेंद्र सिंह ने बताया कि किस प्रकार उनके नशा मुक्ति केंद्र द्वारा लाखों व्यक्तियों को उपचार दिया जा रहा है और मध्यप्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश बनाने मैं सहयोग दिया जा रहा है। 

संगठन के अन्य डायरेक्टर दीपक सिंह एवं बी एस परमेश् द्वारा संगठन के होने वाले लाभों की जानकारी दी गई किस प्रकार संगठन देश भर के नशा मुक्ति केंद्रों को एक जुट कर अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

उद्घाटन के उपरांत आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में भक्तिमय वातावरण रहा। वक्ताओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।