जय जागेश्वर नाथ डमरू दल का भव्य शुभारंभ
जय जागेश्वर नाथ डमरू दल का भव्य शुभारंभ
संतोष योगी की खबर 99932 68143
बांदकपुर धाम शिव मंदिर में
जय जागेश्वर नाथ डमरू दल का शुभ आरंभ किया गया श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल की ओर से बांदकपुर मंदिर में प्रतिदिन दिन संध्या आरती में डमरू बजाने वाले छोटे छोटे बच्चों की टी शर्ट भेट की गई ,एक विशेष ड्रेस कोड के साथ बच्चो ने डमरू वादन की शानदार प्रस्तुति दी
शिवभक्त शंकर गौतम ने बताया भगवान भोलेनाथ एवं पूज्य संतो की कृपा आशीर्वाद मार्गदर्शन से बांदकपुर धाम में भव्य कारीडोर बनने जा रहा है उसी क्रम में दरबार की भव्यता दिव्यता बढ़ने एक प्रयास किया गया है छोटे छोटे बच्चों का यह समूह अब जय जागेश्वर डमरू दल के नाम से जाना जाएगा यह बच्चे भगवान भोलेनाथ के नन्हे शिवगणों के रूप में डमरू दल के मध्यम से प्रदेश और देश के कोने कोने तक बांदकपुर धाम की महिमा का वर्णन करेंगे ये बच्चे आकर्षण का केंद्र रहेंगे इनकी डमरू वादन की धुन अद्भुत है जो मन को आनंदित करती है
आगामी समय में पूज्य संतों के बांदकपुर धाम आगमन पर एवं विशेष त्योहार उत्सवों पर प्रत्येक सोमवार को इनकी शानदार प्रस्तुतियां होगी जिससे बांदकपुर धाम की भव्यता बढ़ेगी
बांदकपुर धाम में डमरू दल के सभी बच्चों का ट्रस्ट के प्रबंधक
श्री राम कृपाल पाठक,श्री केदारनाथ दुबे के द्वारा उत्साह वर्धन किया गया बधाई शुभकामनाएं दी
