साई बाबा नगर में माता रानी की भव्य स्थापना
साई बाबा नगर में माता रानी की भव्य स्थापना
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल /नवरात्रि पर्व के अवसर पर साई बाबा नगर में भव्य पंडाल सजाकर माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की गई। समिति अध्यक्ष विनय यादव, मोहन यादव एवं पिंकी भैया ने बताया कि समिति की ओर से सुरक्षा, सफाई और भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि सप्तमी से नवमी तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि माता रानी के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
-
