मकर संक्रांति पर पतंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल,/मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भेल पिपलानी स्थित इलाहाबाद ग्राउंड में पतंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कांग्रेस नेता कुणाल गजभिए द्वारा किया गया जिसमें शहर की कुल 32 टीमों ने सहभागिता दर्ज कराई।

पुरस्कार वितरण: प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹3100 नगद पुरस्कार, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को ₹2100 रुपए नगद इनाम प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन:

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंदपुरा विधानसभा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र साहू ‘झूमर वाला’ ने अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों एवं क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “मकर संक्रांति हमारा पारंपरिक पर्व है, इसे हम सबको मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।” आयोजक का अभिव्यक्त विचार: आयोजनकर्ता कुणाल गजभिए ने कहा कि “मकर संक्रांति पर पतंग प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य पुरानी पारंपरिक परंपराओं को कायम रखना और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ना है।”

उपस्थिति:इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परितोष नंदी, नरेश जादौन, राहुल दाहिया, रमेश पाल, अनिल पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पतंग बाज एवं दर्शक उपस्थित रहे।