महाशिवरात्रि पर बंजारा बस्ती में भव्य अनुष्ठान एवं महारती संपन्न

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। बंजारा बस्ती, गांधीनगर (वार्ड नंबर 1) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य अनुष्ठान, विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महारती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राधा राजपूत मित्र मंडली के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोशन मीणा रहे। इस अवसर पर श्रीमती राधा राजपूत (अध्यक्ष), बंसीलाल सिसोदिया (उपाध्यक्ष), पप्पू लाल सिसोदिया (महामंत्री), भूरालाल सिसोदिया, शेर सिंह सिसोदिया, तेज दायमा, बाबू सिसोदिया, राकेश सोलंकी, सिया बाई पटवा एवं दिलीप सिसोदिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन शिव पार्वती जन सेवा समिति, बंजारा बस्ती, वार्ड नंबर 1, गांधीनगर, भोपाल के सहयोग से किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य महारती हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। राधा राजपूत का उद्बोधन अध्यक्ष श्रीमती राधा राजपूत ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आस्था, एकता और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।