ई-अटेंडेंस के विरोध में अतिथि शिक्षकों की सामूहिक हड़ताल
भोपाल हैडलाइन सिराली संवाददाता जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर
ई-अटेंडेंस के विरोध में अतिथि शिक्षकों की सामूहिक हड़ताल,
हरदा/मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस प्रणाली को लेकर अतिथि शिक्षकों में गहरा असंतोष है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज पूरे राज्य के साथ-साथ हरदा जिले में भी अतिथि शिक्षक सामूहिक हड़ताल पर रहे।
शिक्षकों का कहना है कि जब तक नियमित शिक्षक ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करते, तब तक यह प्रणाली अतिथि शिक्षकों पर जबरन लागू न की जाए। उन्होंने इसे असमान व अन्यायपूर्ण व्यवस्था करार दिया।
इस विरोध का प्रभाव जिले भर के शासकीय विद्यालयों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जहाँ कई स्थानों पर कक्षाएँ बाधित रहीं और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई।
हड़ताल के पश्चात अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिवशंकर डोलिया, नेमीचंद कासदे सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संयुक्त कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि,आपकी मांगों को सरकार और मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाएगा।"
इस मौके पर जिला अध्यक्ष वशिष्ठ यादव, नीलेश सोनी, सादिक खान, प्रबल पवार (जिला महामंत्री, मजदूर संघ हरदा) सहित सैकड़ों अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रमोद मालवीय ने कहा
"यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।"
