दीप प्रज्ज्वलित कर किया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
दीप प्रज्ज्वलित कर किया *स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान* का शुभारंभ
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर
7805953532
अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर गंभीर में हुआ हेल्थ कैंप का आयोजन ।।
*188* महिलाओ का हुआ निशुल्क उपचार
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा सोलंकी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओ , किशोरी बालिकाओं, गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर,सिकल सेल, टीबी आदि की जांचे की गई एवं दवाओं का वितरण किया गया ,साथ ही रक्तदान महादान के अंतर्गत ग्रामीणों को जागरूक किया गया , इसी कड़ी में आयुष विभाग ने भी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से ग्रामीणों का इलाज किया, दिनचर्चा ,योगा, प्राणायाम आदि का महत्व बताया गया ।विकासखंड किल्लौद में 27 सितम्बर को चिकित्सा शिविर ,ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा
शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ विष्णु यादव , आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ ईश्वर चंदपुरैया, डॉ शशांक राय ,डॉ सतीश बिरला, सरपंच दुर्गा बाई ,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा राठौर , पूजा केसनिया, एएनएम गायत्री रोकड़े , आशा सहयोगी सुनीता महाजन ,आशा कार्यकर्ता शिवानी राजपुत, रेखा प्रजापति,लक्ष्मी हीरे,शोभा महाजन,सचिव सुरेश कडोले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका ग्रामीण जन उप
स्थित रहे ।।
