गणेश विसर्जन में सुरक्षा चूक पर भड़की हिंउस
गणेश विसर्जन में सुरक्षा चूक पर भड़की (हिं,उ,स)
*भोपाल हेडलाइंस*
*विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें संतोष योगी की खबर 9993268143*
असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की मांग
भोपाल।गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक को लेकर हिंदू उत्सव समिति (हिंउस) ने प्रशासन पर नाराज़गी जताई है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि विसर्जन से पहले प्रशासन के साथ हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट मांग रखी गई थी, इसके बावजूद मौके पर आरएफ की टुकड़ी तक तैनात नहीं की गई।तिवारी ने इसे श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार बताया और कहा:> "यह हमारी धार्मिक भावना का अपमान है। हम इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।"हिंउस अध्यक्ष ने विसर्जन के दौरान अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा:प्रशासन अगर तत्काल कार्यवाही नहीं करता तो हम बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।"समिति ने प्रशासन को आगाह किया है कि भविष्य में इस तरह के धार्मिक आयोजनों में यदि सुरक्षा में कोई चूक होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
