छिदगांव तमोली कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव
भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो – संजय योगी 7805953532
छिदगांव। नगर की तमोली कॉलोनी में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही कॉलोनी में रंगों की बौछार और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गली-मोहल्लों में रंग-बिरंगे चेहरों के साथ बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी होली के रंग में सराबोर नजर आए।
लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों और होली गीतों की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। कॉलोनी में आपसी भाईचारा और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
संजय जादौन योगी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तमोली कॉलोनी में होली उत्सव बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है, जिसे सभी ने मिलकर आत्मसात किया।
खुशी के इस माहौल में बच्चों ने पिचकारियों से रंगों की बारिश की, वहीं महिलाओं ने भी समूह बनाकर पारंपरिक गीत गाए। पूरे आयोजन के दौरान उल्लास और उमंग का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर आनंद, सौरभ, रोशन, संदीप, भवानी, सुनील, रितेश, प्रीतम एवं सत्यम सहित अन्य कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।