सपाक्स पार्टी का होली मिलन एवं स्वागत समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
सपाक्स पार्टी का होली मिलन एवं स्वागत समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल में रविवार को सपाक्स पार्टी द्वारा डी.बी. मॉल के पीछे स्थित नाइन मसाला रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वीणा घाडेकर ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक श्री हीरालाल त्रिवेदी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री सुरेश शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर श्री देवेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री पी. एस. परिहार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना द्विवेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव श्रीमती राधिका खम्परिया तथा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट श्रीमती प्रीति तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण चर्चा भी की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में शीघ्र ही जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, साथ ही तहसील स्तर तक संगठन को सशक्त बनाते हुए अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे, ताकि पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी पदाधिकारी मिलकर प्रदेशभर में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का समापन होली के पावन पर्व की शुभकामनाओं के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पुष्पमालाओं से अभिनंदन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
