बूथ मजबूत तो जीत सुनिश्चित : आलोक शर्मा
बूथ मजबूत तो जीत सुनिश्चित : आलोक शर्मा
संतोष योगी की खबर 9993268143
बूथ मजबूत तो जीत सुनिश्चित : आलोक शर्मा
गोलाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र
गोलाघाट (असम), 06 अप्रैल 2026।
असम प्रदेश के काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गोलाघाट विधानसभा के गोमारिगुरी मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘पन्ना प्रमुख सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता” भाजपा का मूलमंत्र है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, जिम्मेदारियों एवं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने के लिए आवश्यक रणनीति की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिनकी सक्रियता से ही प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित होती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पन्ना प्रमुख, बूथ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी चुनाव में जीत का संकल्प लिया।
राजेंद्र गुप्ता
मीडिया प्रभारी भाजपा भोपाल
