*भोपाल हैडलाइन*

 *सिराली संवाददाता जिला ब्यूरो संजय योगी* 

 

कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों का जाल, प्रशासन मोन 

 

सिराली/हरदा जिले की सिराली तहसील में कृषि भूमि पर बिना डायवर्सन के अवैध कॉलोनियों का कारोबार दिन-ब-दिन फल-फूल रहा है। स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई कॉलोनाइजर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लाटिंग कर बेच रहे हैं, जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

इन कॉलोनियों में ना तो शासन की स्वीकृति है, ना ही किसी प्रकार का डायवर्सन या नक्शा पास है। इसके बावजूद बगैर किसी रोकटोक के प्लाट बेचे जा रहे हैं और भवन निर्माण भी चालू है। प्रशासनिक अमला इस पर आंखें मूंदे बैठा है, जिससे अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अवैध कॉलोनियों में न पीने के पानी की व्यवस्था है, न ही सड़कें या सीवेज सिस्टम, जिससे भविष्य में नागरिकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कई जगहों पर तो ग्रामीण क्षेत्रों की उपजाऊ कृषि भूमि को कंक्रीट के जंगलों में बदला जा रहा है।

बिना डायवर्शन के कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित

शासन को राजस्व का भारी नुकसान

बुनियादी सुविधाओं का अभाव

प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल

जनता और जागरूक नागरिकों की मांग है कि जिला प्रशासन, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग तथा राजस्व विभाग मिलकर इन मामलों की जांच करें। ऐसे कॉलोनाइजरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाई जाए।