भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली/ भाजपा मंडल सिराली की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में रखी गई मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बैठक में चुनाव आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया एस आई आर पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने कहा कि एस आई आर प्रक्रिया के द्वारा एक स्वच्छ एवं पारदर्शी मतदान सूची तैयार की जा रही है इस सूची में वास्तविक मतदाताओं के नाम के अतिरिक्त दूसरी जगह चले गए मतदाताओं एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे प्रत्येक मतदाता का परीक्षण किया जाएगा इस हेतु पार्टी के बी एल ओ एवं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाना होगी।मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि शासकीय बी एल ओ प्रत्येक घर जाकर प्रत्येक मतदाता का पुनरीक्षण करेंगे तथा दस्तावेजों की मांग करेंगे उन्हें निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा इस प्रक्रिया से वास्तविक एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार होगी। बी एल ओ प्रत्येक मतदाता के यहां अधिक से अधिक तीन बार आएंगे उन्हें पूरे दस्तावेज उपलब्ध कराना होंगे उसके बाद ही आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सकेंगा।इसके लिए 12 दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं । इस प्रक्रिया के बाद मतदान सूची एकदम स्वच्छ एवं पारदर्शी होगी जिसमें उन लोगों के नाम ही मतदाता सूची में होंगे जो वर्तमान में वहां निवास कर रहे हैं। इस हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर जगदीश सोलंकी अनिल राजपूत सुनील गौर रामकृष्ण लखोरे भोलाशंकर कुशवाह राहुल शाह पंकज गुप्ता माखन पटेल कालूराम सेजकर विक्रम राजपूत शिवदास गुर्जर फजल मोहम्मद अरविंद पटेल विनय शर्मा प्रेम नारायण कुशवाह कैलाश मालवीय ईश्वर मालवीय सुरेश वर्मा सतीश राजपूत नर्मदा प्रसाद राजपूत माखन लखोरे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।