भोपाल में सीएजी के मध्य क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ

 

 

 

संतोष योगी की खबर 

 

 

 

भोपाल। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के मध्य क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ आज 1 जनवरी 2026 को भोपाल में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन उप नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक सुश्री सीमा प्रकाश द्वारा अरेरा हिल्स स्थित प्रधान महालेखाकार कार्यालय परिसर (लेखापरीक्षा–II) में किया गया।

नव स्थापित मध्य क्षेत्रीय कार्यालय का नेतृत्व उप नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (मध्य क्षेत्र) द्वारा किया जाएगा। इस कार्यालय के अंतर्गत मध्य प्रदेश के अतिरिक्त छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली स्थित महालेखाकार कार्यालयों का संचालन किया जाएगा। इसके माध्यम से नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक संस्था की क्षेत्रीय उपस्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार श्री सिद्धार्थ बोड़ाडे, प्रधान महालेखाकार सुश्री प्रिया पारिख, वित्त विभाग म.प्र. शासन के वित्तीय सलाहकार, कार्यालय के वरिष्ठ आईएएस अधिकारीगण सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री विशाल शुक्ला, बी.एन. तिवारी एवं प्रधान महालेखाकार कार्यालय (लेखापरीक्षा–II) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नव कार्यालय के शुभारंभ को प्रशासनिक कार्यों के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी लेखा-परीक्षा व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।