भोपाल हेडलाइंस 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

सेंट पॉल को-एड स्कूल, भोपाल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

भोपाल/सेंट पॉल को-एड स्कूल, भोपाल में 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत बैंड रिसेप्शन के साथ हुई, जिसके उपरांत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि डी.के. कोरबू, पूर्व आईपीएस, का शाला प्रबंधक फादर सेबेस्टियन तथा प्राचार्य डाॅ.फादर थाॅमस के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी में देशभक्ति ओतप्रोत भाषण प्रस्तुत किए और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये। प्रतिष्ठित बिशप क्लेमेंस अवार्ड कक्षा 10वीं, 12वीं और कक्षा 8वीं हिंदी माध्यम के मेधावी छात्रों को प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत शील्ड, प्रमाण पत्र एवं नगद राशि प्रदान की गई ।

अपने संबोधन में, मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की प्रगति के लिए काम करने का आह्वान किया। उप प्राचार्य फादर थॉमस ने स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। स्कूल कैप्टन आर्यन सचान ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. फादर थॉमस कोल्लप्पिल्ली के दूरदर्शी नेतृत्व में, सभी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संचालित की गईं, जिससे यह आयोजन राष्ट्र और हमारे नायकों के लिए एक यादगार बन गया