इंदौर परिक्षेत्र ने जीता 18वीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभागीय का खिताब
इंदौर परिक्षेत्र ने जीता 18वीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभागीय का खिताब
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल हेडलाइंस लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभागीय खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित पुलिस ग्राउंड नेहरू नगर पर खेली जा रही 18वीं प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज फाइनल मैच इंदौर परिक्षेत्र और जबलपुर मैकेनिकल खंड के बीच हुआ
इंदौर परिक्षेत्र ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
जबलपुर मैकेनिकल खंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 6 विकेट पर 85 रन बनाए जवाब में इंदौर परिक्षेत्र ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 88 रन बनाकर जीत हासिल करी
इंदौर के इरफान खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया
रोहित वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया
इस अवसर पर समिति द्वारा आयोजित अन्य प्रतियोगताओं के भी पुरुस्कार वितरण किये गए
श्री डी के जैन को टेबल टेनिस विजेता, श्री राजकुमार चतुर्वेदी उपविजेता
श्री भ्रगू साखरे बैडमिंटन विजेता श्री राहुल धुर्वे उपविजेता, श्री पंकज राव गोरखेङे शतरंज विजेता, श्री दीपेश राजपूत उपविजेता, श्री नवीन गोस्वामी केरम विजेता श्री मोहम्मद परवेज उपविजेता को श्री संजय कुमार अधंवान प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, श्री अनुराग श्रीवास्तव अध्यक्ष विभागीय खेल समिति द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर समिति के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया
