विश्व मानवाधिकार दिवस पर बच्चों को दिए गए उनके अधिकारों की जानकारी
विश्व मानवाधिकार दिवस पर बच्चों को दिए गए उनके अधिकारों की जानकारी
संतोष योगी की खबर 99932 68143
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा पत्र को आधिकारिक मान्यता दिए जाने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। मानवाधिकार वे मौलिक अधिकार हैं, जो प्रत्येक मनुष्य को जीवन, स्वतंत्रता, समानता और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करते हैं। भारतीय संविधान ने इन्हें भाग-तीन में मूलभूत अधिकारों के रूप में सुनिश्चित किया है, जिनकी रक्षा न्यायालयों द्वारा की जाती है। भारत में 1993 से मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम लागू है और इसी वर्ष 12 अक्टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना की गई थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को संयुक्त मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस भोपाल के हेमा स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों को मानवाधिकारों के महत्व, उनके प्रकार, तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि मानवाधिकार न केवल जीवन की गरिमा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि न्याय, समानता और स्वतंत्रता का आधार भी हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. सिंह
प्रदेश कोऑर्डिनेटर भारती जैन
संभाग अध्यक्ष मेडिकल सेल डॉ. विवेक शुक्ला
जिला अध्यक्ष संतोष मसीह
मीडिया जिला अध्यक्ष प्रकाश जॉर्ज
जिला उपाध्यक्ष मनीष रघुवंशी
जिला सचिव चंद्रकांत पाटील
महिला जिला कोऑर्डिनेटर विनीता पाटिल
जिला मेंबर दिनेश जैन
उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों को जागरूक रहने, समाज में अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने तथा जरूरतमंदों के अधिकार संरक्षण हेतु हमेशा तत्पर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
