इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी और ऑफिस ऑटोमेशन बिटोआ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और ऑफिस ऑटोमेशन बिटोआ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। 

सौरभ नाथ की खबर 9039502565
भोपाल बहु प्रतीक्षित bitoaa इनफॉरमेशन का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ विदित हो कि यह संगठन इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ऑफिस ऑटोमेशन से संबंधित व्यापार करता है एवं साथ में समाज सेवा का भी कार्य करता है । हाल ही में NCN का ICT राष्ट्रीय अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ संगठन का अवार्ड भी प्राप्त किया है। विदित हो कि यह संगठन में विगत कई वर्षों में अपने कार्यशैली एवं कार्य क्षमता के कारण संपूर्ण भारतवर्ष में समाज सेवा एवं व्यापार में अच्छा खासा नाम कमाया है । एवं व्यापारियों की कई समस्याओं का समाधान भी किया है।
वर्तमान में संगठन व्यापारियों की समस्याओं एवं व्यापार के प्रोत्साहन हेतु कृत संकल्पित है।।
इस बहुप्रतीक्षित चुनाव मेंअध्यक्ष "आईटी वर्ल्ड" ललित जैन ,उपाध्यक्ष कपिल साहू "बालाजी एंटरप्राइजेज"महासचिव पी. पी. सिंह "अमन कम्प्यूटर्स",कोषाध्यक्ष के.एस. गौर बंटी "एडवांस टेक्नोलॉजी,संयुक्त सचिव अशोक श्रीवास्तव "ब्रेनवेयर सिस्टम्स" ने पदभार ग्रहण किया । संगठन के वरिष्ठ व्यापारी राकेश श्रीवास्तव जी ने आज मंच संचालन किया । राकेश श्रीवास्तव जी bitoaa संगठन के वरिष्ठ व्यापारी के साथ में कोर मेंबर भी है bitoaa संगठन व्यापारियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है । संगठन के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र चांडक ने बताया कि हम सभी सदस्य गण समाज सेवा में किसी भी प्रकार की स्वभाव एवं समाज सेवा में रक्तदान से लेकर अन्य सभी गतिविधियों के लिए कृत संकल्पित है ।
