श्रमिक दिवस पर BHEL कर्मवीरों को समर्पित प्रेरणादायक कविता
श्रमिक दिवस पर BHEL कर्मवीरों को समर्पित प्रेरणादायक कविता
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। 01 मई श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में सहायक अभियंता निशांत कुमार नन्दा द्वारा Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) भोपाल इकाई के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को समर्पित एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की गई है। इस कविता में कर्मवीरों के परिश्रम, एकता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया गया है।
BHEL भोपाल के कर्मवीरों के नाम एक प्रेरणादायक कविता Bharat Heavy Electricals Limited – भोपाल इकाई को समर्पित
“हम हैं BHEL के प्रहरी”
We are the Protectors and Custodians of BHEL
लोहे की गूंज में, मेहनत की शान है,
हर मशीन में बसी, भारत की पहचान है।
पसीने की हर बूंद, कहानी कहती है,
BHEL भोपाल की ताकत, दुनिया में रहती है।
सुबह की सायरन से, शुरू होता सफर,
कंधों पर जिम्मेदारी, दिल में उजला असर।
इंजीनियर हों या श्रमिक, सब एक समान,
मिलकर गढ़ते हैं हम, राष्ट्र का सम्मान।
भट्टियों की तपिश में, हौसले निखरते हैं,
कठिन राहों में भी, कदम नहीं ठहरते हैं।
हर चुनौती को हमने, अवसर बना लिया,
मेहनत के दीप से, अंधेरा मिटा दिया।
साथियों की एकता, हमारी पहचान है,
हर मुश्किल में साथ, यही हमारी जान है।
अधिकारी हो या कर्मचारी, सबका एक लक्ष्य,
देश सेवा में लगे, यही सबसे बड़ा पक्ष।
चलो फिर उठें हम, नई ऊंचाई छुएं,
नवाचार के संग, नए इतिहास बुनें।
BHEL का नाम यूँ ही, रोशन करते जाएं,
भारत के विकास में, अपना योगदान निभाएं।
संदेश:
हर कर्मचारी और अधिकारी की मेहनत ही BHEL की असली ताकत है।
एकता, समर्पण और नवाचार से हम नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
लेखक: निशांत कुमार नन्दा
स्टॉफ नंबर: 6060706
सहायक अभियंता
टीआरएम
परिणामित्र विनिर्माण
9407557733 / 7987230121
