*जिला अस्पताल में इंटास फाउंडेशन का हिमोफिलिया जागरूकता व उपचार शिविर*
जिला अस्पताल में इंटास फाउंडेशन का हिमोफिलिया जागरूकता व उपचार शिविर
संतोष योगी की खबर 99932 68143
इंटास फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क फैक्टर, फिजियोथेरेपी व सेल्फ इंफ्यूजन प्रशिक्षण
जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में इंटास फाउंडेशन के सहयोग से हिमोफिलिया से ग्रस्त मरीजों के लिए एक विशेष निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क फैक्टर उपलब्ध कराए गए, साथ ही फिजियोथेरेपी सत्र एवं सेल्फ इंफ्यूजन की ट्रेनिंग भी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर हर्ष वर्षण उपस्थित रहे। इस अवसर पर नर्सिंग इंचार्ज डॉ. दीना मैडम एवं प्रियंका मैडम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉक्टर हर्ष वर्षण ने इंटास फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस निःशुल्क शिविर की सराहना करते हुए कहा कि हिमोफिलिया मरीजों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वयं जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नियमित उपचार, सही जानकारी और प्रशिक्षण को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
शिविर में इंटास फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट एसोसिएट राजेश चौहान एवं हिमोफिलिया मध्यप्रदेश काउंसलिंग से रवि चौहान भी उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों को हिमोफिलिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी तथा उपचार एवं देखभाल के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया।
इस शिविर से बड़ी संख्या में हिमोफिलिया मरीजों को लाभ मिला और उपस्थित मरीजों व उनके परिजनों ने इंटास फाउंडेशन एवं जिला अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
