भोपाल के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न
*भोपाल के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न*
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल नगर के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सोमवार को अटल भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति एवं भोपाल के जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी श्री जसवंत सिंह हाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करें।
जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और टीम भावना के साथ कार्य करते हैं, तब संगठन स्वाभाविक रूप से मजबूत होता है। हम सभी को केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मिलकर कार्य करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री राम बंसल रेनवाल, श्री अभय पंडित, श्री भसित दीक्षित, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री भीकम सिंह बघेल, श्री अमन यादव, श्री विनय ददलानी, श्रीमती गुंजन चौकसे, जिला महामंत्री श्री मुकेश राय, श्री प्रदीप शेखावत, जिला मंत्री श्री राकेश कुकरेजा, श्री उत्कर्ष नायक, श्री धर्मेंद्र परिहार, श्री योगेश वासवानी, श्री जितेंद्र अहिरवार, श्रीमती संतोष हिरवे, श्रीमती सरिता पीपलोदे, कोषाध्यक्ष श्री राघवेंद्र द्विवेदी, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती आशा पोरोचे, कार्यालय मंत्री डॉ. योगेंद्र मुखरैया, सह कार्यालय मंत्री श्री भूपेंद्र माली, कार्यालय प्रभारी श्री मुकुल लोखंडे, मन की बात प्रभारी श्री सुमित पांडे, आईटी प्रभारी श्री विश्व विजय सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती विभा गरुण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
