जामा मस्जिद सिराली कमेटी का गठन, इदरीस पेंटर बने सदर अध्यक्ष
जामा मस्जिद सिराली कमेटी का गठन, इदरीस पेंटर बने सदर अध्यक्ष
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर
सिराली।
शुक्रवार को जामा मस्जिद सिराली में जुम्मे की नमाज़ के उपरांत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नई जामा मस्जिद कमेटी एवं सदर का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आलिम हकीम साहब द्वारा की गई।
इस बैठक में मुस्लिम समाज के सभी परिवारों के सदस्यों की उपस्थिति में कुल 15 सदस्यों वाली जामा मस्जिद कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से इदरीस पेंटर साहब को जामा मस्जिद कमेटी का सदर (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया, जबकि इल्यास ठेकेदार को उपाध्यक्ष बनाया गया।
कमेटी में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जाहिद खान (मनहारी वाले) को सौंपी गई।
इसके अलावा कमेटी सदस्य के रूप में पूर्व मुतवल्ली रियाज़ खान, सादिक ठेकेदार, रफीक खलीफा, रहीस खान, नईम खान, अनवर मंसूरी, सकील खान, असपाक चौहान, बबलू मंसूरी, अनवर शाह, कुर्बान खान एवं वहीद शाह को शामिल किया गया।
बैठक में पूर्व मुतवल्ली हाजी हबीब पठान की विशेष उपस्थिति रही। सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से जामा मस्जिद सिराली कमेटी का गठन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
