संयुक्त संघर्ष मंच ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
संयुक्त संघर्ष मंच ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर
भोपाल /दिनांक 18 अगस्त 2025 को संयुक्त संघर्ष मंच बीएमएस से संबंधित संगठनों के आव्हान पर कलेक्टर महोदय सागर को माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इसका नेतृत्व संभागीय संयोजक श्री लीलाधर अहिरवार, एनआरएलएम से बसंत तिवारी, जिला संयोजक मनरेगा इंजीनियर संघ श्री रामभजन तिवारी, सर्व शिक्षा अभियान संघ से श्री शैलेन्द्र राव, आदिम जाति वित्त विकास निगम से श्री पुनीत कुमार, एमपीआरआरडीए संघ से श्री हरिदास अहिरवार, पीएचई संघ से श्री आलोक मिश्रा, मनरेगा एपीओ संघ से खेल विभाग के श्री प्रेम पटेल तथा शहरी आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों ने किया।
ज्ञापन में प्रमुख मांग की गई कि 4 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महापंचायत में की गई घोषणाओं का अक्षरशः पालन किया जाए। इनमें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं, ग्रेच्युटी, एनपीएस, अनुकंपा नियुक्ति एवं नियमित कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने की मांग शा
मिल रही।
