केवट जयंती पर बड़ी घोषणा बनेगा भोपाल में तीर्थ क्षेत्र शेर सपाटा के पास

 

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

भोपाल. निषादवंशीय समाज के

आराध्य और भगवान श्रीराम को नौका से गंगा पार करने वाले निषादराज केवट की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर निषादवंशीय समाज की और से मानस भवन में सामूहिक पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।

 

इस जयंती महोत्सव में समाज के सभी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की बेटियों के चरण पखारकर किया गया। इस दौरान भगवान जय श्रीराम और केवटराज के जयकारे गूंज उठे। कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, वन और पर्यावरण की रक्षा के साथ सामाजिक एकजुटता का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजूट होकर कहा कि सभी समस्याओं का समाधन मिलकर करेंगे।

 

इस मौके पर सामूहिक महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया। समाज के सुभाष रायकवार ने बताया कि इस मौके पर माझी, कीर, कहार, केवट, ढीमर, भोई, रायकवार, बाथम सहित सभी घटक शामिल हुए।जयंती महोत्सव में विधायक भगवानदास सबनानी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान घोषणा की गई कि भदभदा के सैर सपाटा के पास निषादराज केवट प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह जानकारी समाज के अध्यक्ष सुभाष रैकवार ने दी और उन्होंने कहा कि अगली केवट जयंती इसी स्थान पर समाज के लोग की ओर से भव्य तरीके से मनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानः कार्यक्रम के दौरान दसवी और 12वी के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अश्विनी केवट, सूरज केवट, अंशुल केवट, दीक्षा, रोहन बाथम का सम्मान किया।