खो-खो: लड़के और लड़कियों का साथ मिलकर पहला सफल प्रयास

सिराली संवाददाता जिला ब्यूरो दीपक बिल्लौरे की खबर
खो-खो: लड़के और लड़कियों का साथ मिलकर पहला सफल प्रयास
स्थान: पिपल्या गांव, सिराली*
सिनर्जी संस्थान हरदा के युवालय केंद्र सिराली क्षेत्र के पिपल्या गांव में खो-खो का एक अनोखा और नई आयोजन किया गया। यह आयोजन खास इसलिए रहा क्योंकि इसमें लड़के और लड़कियों ने एक साथ मिलकर खेला। कुल 4 लड़कियां और 5 लड़कों ने मिलकर दो-दो पारियों वाले खो-खो के मैच खेले। हर पारी 7-7 मिनट की रही और सभी टीमों ने पूरे साथ मिलकर एक साथ खेला।
इस खेल में हर टीम ने 2-2 मैच खेले। खेल के दौरान खिलाड़ियों ने न केवल खूब मेहनत की, बल्कि आपसी सहयोग और समझदारी भी दिखाई। यह हमारे लिए एक नया और पहला प्रयास था कि क्या लड़के और लड़कियां साथ मिलकर खो-खो खेल सकते हैं। स्कोर भी 6-8,10-7,7-8 के रहे ।
इस खो खो में सिराली 01, सिराली मेघनाथ चौक और खुदिया की टीमों ने भाग लिया। सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर लड़कियों का खेल देखने लायक था – उनकी फुर्ती और समझ ने लड़कों को कड़ी मेहनत करने पर मजबूर कर दिया।
सभी को बहुत अच्छा लगा और आगे भी हो इसे तो ओर बहुत अच्छा लगेगा । अच्छे खिलाड़ियों को मेडल दिया गया