कोलार में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्ध जयंती महोत्सव समिति का आयोजन
*कोलार में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्ध जयंती महोत्सव समिति का आयोजन*
*कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में कव्वाली का जंगी मुकाबला*
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल कोलार रोड पर स्थित बंजारी दशहरा मैदान में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती एवं बुद्ध जयंती महोत्सव समिति व्दारा तीसरे वर्ष में भी शनिवार दिनांक 17 मई 2025 को सायं 7.00 बजे डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती एवं बुद्ध जयंती महोत्सव संयुक्त रुप से मनाया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक हुजूर होंगे। मान बाबूराव ढोने जी की अध्यक्षता में मनाई जाने वाले इस समारोह के प्रमुख अतिथि डॉ मोहनलाल पाटिल राष्ट्रीय महासचिव, आरपीआई, इजि धम्मरतन सोमकुंवर ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बीएसआई, राहुल रंगारे फिल्म निर्माता एवं डायरेक्टर, डॉ साहेबराव सदावर्ते, डीन पीपल्समेडिकल कॉलेज, रामू गजभिये डॉ आंबेडकर संयुक्त जंयती समारोह समिति, सूर्य प्रकाश मालवीय पूर्व नेता पीएनबी, हरदास गोलाईत, रवि बन्सोड, मनोहर दुफारे, गार सिंह आर्या, अशोक पाटिल, वामन जंजाले, चिंतामन पगारे, जे आर लेखपांडे और यू जी चवरे होंगे।
समारोह के पश्चात इस विकास राजा टी व्ही, यू ट्यूब सिंगर, काटोल नागपूर एवं अश्विनि रोशन खोब्रागडे, टी व्ही, यू ट्यूब सिंगर, चन्द्रपुर महाराष्ट्र के बीच बुद्ध-भीम गीतों पर आधारित कव्वाली का जंगी मुकाबला होगा।
