लायंस क्लब रीजन कॉन्फ्रेंस रश्मि का आयोजन, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कार वितरित
लायंस क्लब रीजन कॉन्फ्रेंस रश्मि का आयोजन, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कार वितरित
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G2 की रीजन कॉन्फ्रेंस रश्मि 14 मार्च 2026 को भोपाल में आयोजित की गई। कार्यक्रम शाम 5:15 बजे शुरू हुआ, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रवीण वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुणे से आए लायन लीडर द्वारका जालान मुख्य वक्ता रहे।
रीजन के करीब 300 सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण किया गया। उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए क्लब पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, लायंस पिन कलेक्शन और बेस्ट फोटो एलबम के पुरस्कार भी दिए गए। ध्वज प्रस्तुतिकरण और रीजन अवार्ड्स की प्रस्तुति भी की गई। लायन और थे रीजन के अवार्ड से लायन एन बैनर्जी को सम्मानित किया गया, लायन द्वाराका जालान जी द्वारा जीवन एक चक्र है इसमें वापिस घूमकर वही आ जाना है को समझाया गया इसके उपरांत डिस्ट्रिक गवर्नर लायन प्रवीण वशिष्ठ जी द्वारा सभी को बधाई एवं आगमी 4 माह में ओर सेवा गतिविधि करने का आवाहन किया गया, इंदौर से विशेष रूप से पधारे लायन त्रिपाठी जी द्वारा रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष जैन जी एवं रश्मि जैन जी का एक विशेष उपहार से सम्मानित किया एवं भव्य रीजन कॉन्फ्रेंस की बधाई दी, कॉन्फ्रेंस में सभी लायन सदस्य एक जैसे परिधान में उपिस्थति रही जो कि एक अलग ही माहौल बना रही थी, समाज में सामाजिक रूप से सक्रिय रहने वाले लायन साथियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, मनीष जैन एवं रश्मि जैन को मनीष शाह जी ने मनीष जैन जी को मल्टीनैशनल प्रेसिडेंट ओर मल्टीनैशनल पिन एवं लायन द्वारका जालान जी ने इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सर्टिफिकेट वा इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पिन से उनके लायन संस्था में दिएजा रहे सेवा समर्पण लिए सम्मानित किया |
विशिष्ट अतिथि के रूप में मल्टीपल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह जी, प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन महेश मालवीय, पूरे आयोजन में 10 पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर उपस्थित हुए, उज्जैन एवं विधा से भी लायन साथी उपस्थित रहे। कॉन्फ्रेंस आयोजन समिति में आशीष जैन (ऑर्गेनाइजेशन चेयरमैन), लायन राहुल नायक (सेक्रेटरी) और लायन नितिन गर्ग (ट्रेजरर) शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ने सदस्यों और पदाधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। यह जानकारी लायन गगन कांत त्रिपाठी ने दी
