भगवान मीनेष जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। मीना समाज के आराध्य भगवान मीनेष का जन्मोत्सव इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। हमीदिया रोड स्थित मीना भवन (मीना समाज सेवा संगठन के प्रांतीय कार्यालय) में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान मीनेष की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया। आयोजन में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर मप्र मीना समाज सेवा संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री एड. संतोष मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान मीनेष समाज की आस्था, एकता और शक्ति के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष लीलेंद्र मारण ने भी अपने उद्बोधन में समाज को एकजुट रहने और युवाओं को अपने संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मनोहर मीणा, विमल मीणा, बागमल मीणा, महेंद्र सिंह मीणा, मानसिंह रावत, ब्रजमोहन मीणा, राम सिंह मीणा, राजेश मारण, भगवान सिंह मीणा, देवेंद्र मीणा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।