भगवान मिनेश जयंती धूमधाम से मनाई,
भगवान मिनेश जयंती धूमधाम से मनाई,
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल के कोलार नयापुरा स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में भगवान मिनेश जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्व मीणा समाज के जगदीश मीणा ने भगवान मीनेश के जीवन और उनकी लीलाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान मिनेश ने अपने जीवन में धर्म, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने अत्याचार के विरुद्ध खड़े होकर कमजोर और पीड़ित वर्ग की रक्षा की। उनकी लीलाओं में सेवा, त्याग और साहस का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान मीनेश समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ताराचंद मारण डॉक्टर लक्ष्मी मीणा संत श्री सांवरिया गुर्जर प्रदीप मीणा अरविंद मारण राजेंद्र मीणा गुड्डा भैया बड़ी संख्या में समाज के बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
